Dhanbad News: एसबीआई में अधिकारी बनीं बेहराकुदर की ज्योति
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: बरोरा। बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर निवासी राजेंद्र कुमार सिंह तथा आम्पा सिंह की पुत्री ज्योति सिंह का चयन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में पीओ पद पर हुआ है। हरिनारायण सिंह की पोती ज्योति फिलहाल हजारीबाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस सफलता पर उनके माता-पिता के साथ साथ पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। ज्योति के पिता ठेका मजदूर और मां गृहिणी हैं। ज्योति ने मैट्रिक तक कंपीटीशन पब्लिक स्कूल कतरास और इंटर की पढ़ाई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्यामडीह तथा स्नातक कतरास कॉलेज से किया है। धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने ज्योति को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.