धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: चिटाही धाम में आयोजित स्व. पूना महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसएसबी सालानपुर की टीम ने जेएमडी महतोड़ को 1-0 से हराकर प्रथम खिताब पर कब्जा जमाया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा और मध्यांतर तक स्कोर बराबर रहा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कुजू में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभमध्यांतर के बाद का खेल मध्यांतर के बाद 16 वें मिनट में एसएसबी सालानपुर के खिलाड़ियों ने गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। एसएसबी सालानपुर के सचिन महतो को मैन ऑफ द मैच और जेएमडी महतोड़ के दिप्पू को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत ...