Dhanbad News: एसएसपी ने स्कूल को दिलाया बर्तन
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: धनबाद। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोर्रागढ़ झरिया से पिछले दिनों बर्तन और मोटर चोरी हो गई थी। बर्तन नहीं होने के कारण स्कूल में मध्याह्न भोजन बाधित थी। 25 अगस्त को डीसी ऑफिस में 25 स्कूलों की छात्राएं पहुंचीं थीं। उसी दिन एसएसपी प्रभात कुमार को बोर्रागढ़ मवि की छात्राओं ने बर्तन चोरी की बात बताई थी। एसएसपी ने तत्काल थाना को स्कूल के लिए बर्तन की व्यवस्था करने को कहा था। एसएसपी के आदेश पर गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने स्कूल को नया बर्तन और मोटर उपलब्ध करा दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: पदाधिकारियों के निर्देश के बाद विद्यालय में कमियों को किया पूरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.