Dhanbad News: एसएसपी ने किया बलियापुर थाना का निरीक्षण
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को बलियापुर थाना का निरीक्षण किया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व फाइलों के रखरखाव का जायजा लिया और फरियादियों को आवेदन की रसीद देना अनिवार्य करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों में ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सप्ताहभर में 90 आपराधिक मामलों के निष्पादन के लिए दो अधिकारियों को नियुक्त किया। एसएसपी ने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए 17 अगस्त से एक माह का अभियान चलेगा, जिसके तहत 20 स्कूलों में स्मार्ट टीवी से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे और एक गांव में चौपाल लगाई जाएगी। मौके पर डीएसपी प्रकाशचंद्र महतो, निरीक्षक नूतन मोदी व थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.