Dhanbad News: एसएसएलएनटी में गरबा की धूम
धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में नए परिसर में गुरुवार को दुर्गोत्सव सह गरबा कार्यक्रम की धूम रही। छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव के वातावरण को जीवंत बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, समृद्ध परंपरा एवं सामूहिकता की भावना का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने भी गरबा किया। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता, आपसी सौहार्द तथा सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था। दुर्गोत्सव की पारंपरिक गरिमा को बनाए रखते हुए कार्यक्रम में गरबा एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नवरात्र से पहले सजा डांडिया-गरबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.