Dhanbad News: एसएसएलएनटी अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ व शिशु देखभाल केंद्र
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। एसएसएलएनटी अस्पताल को उन्नत कर 50 बेड का अत्याधुनिक मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र बनाया जाएगा। इसके क्रियान्वयन और आवश्यक संरचना के आकलन के लिए प्रभारी सिविल सर्जन, डीएमएफटी पीएमयू और भवन निर्माण विभाग की संयुक्त टीम जल्द ही स्थल का विस्तृत निरीक्षण करेगी। यह निर्णय गुरुवार को डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ, आधुनिक और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.