धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। एसएनएमएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों को अब बारिश में भीगने के बाद स्नान की सुविधा मिलेगी। नए मेन गेट पर ही यह व्यवस्था कर दी गई है। भवन प्रमंडल के इंजीनियरों के अनोखे प्रयोग से बारिश के दिनों में यहां पहुंचने वाला हर व्यक्ति मुफ्त स्नान का आनंद ले सकेगा। मेन गेट की छत पर जमा बारिश के पानी की निकासी के लिए बीचोंबीच पाइप लगाया गया है। बारिश होते ही छत का पानी पाइप से तेज धार के रूप में सीधे गेट से गुजरने वाले लोगों पर गिरेगा। अस्पताल आते समय मरीज और परिजन शावर का आनंद ले सकेंगे और लौटते वक्त भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मरीजों पर गिर रहा गेट की छत का पानी अब देखना यह है कि इस स्नानघर के उद्घाटन के लिए किसी वीआईपी को बुलाया जाता है या फिर भवन प्रमंडल के इंजी...