Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में डीसी ने कराया आंखों का इलाज
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद। डीसी आदित्य रंजन बुधवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचे। नेत्र रोग विभाग में अपनी आंखों की जांच कराई। बीते कुछ दिनों से उनकी आंख में परेशानी थी। विभागाध्यक्ष डॉ डी कुमार ने आंखों की जांच कर जरूरी सलाह दी। सरकारी अस्पताल में आम मरीज की तरह बड़े अधिकारी के इलाज कराने की चर्चा रही। डीसी ने चिकित्सा व्यवस्था और मरीजों की सुविधाओं की भी जानकारी ली। डीसी के नेत्र रोग विभाग में इलाज कराने से अस्पताल की सुविधाओं पर आम लोगों का भरोसा मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.