धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में जांच, एक्स-रे समेत अन्य शुल्क ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। सरकार के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन बैंक में नया खाता खुलवाएगा। इसके बाद शुल्क जमा करने के लिए क्यूआर कोड तैयार कर विभिन्न काउंटरों पर लगाया जाएगा। मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे मरीजों को सुविधा होगी और नकद भुगतान की परेशानी से राहत मिलेगी। फिलहाल अस्पताल में जांच आदि का शुल्क केवल कैश में जमा करने की व्यवस्था है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को भुगतान के लिए अतिरिक्त समय नहीं लगाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सरकारी अस्पतालों में घर बैठे होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...