Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच: मुख्य और पीजी कैंपस को जोड़ने की कवायद शुरू
धनबाद, अक्टूबर 14 -- दोनों परिसरों को जोड़ने की योजना Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के मुख्य कैंपस को पीजी कैंपस से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। दोनों परिसरों के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए अंडरपास और एलिवेटेड रोड के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद अस्पताल में मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश पर मंगलवार की शाम रोड डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार और एसडीओ पंकज कुमार ने एसएनएमएमसीएच पहुंच कर संभावनाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन के साथ कैंपस का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों परिसरों को जोड़ने के लिए उपयुक्त मार्ग और निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.