धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: एसआईआर को लेकर जारी प्रारूप मतदाता सूची में कई परिवार के सदस्यों के बूथ बदल गए हैं। साथ ही कई ऐसे लोग हैं, जिनके नाम में गलती हो गई है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 22-23 को सभी बूथों में विशेष कैंप लगाया जाएगा। यहां आकर अपना आवेदन देकर इन गलतियों को सुधरवा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर अंतर्गत सभी बूथों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने के लिए दो दिवसीय द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि यह शिविर शनिवार 22 अगस्त और रविवार 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जिले के सभी बूथों पर आयोजित होगा। दूसरे बूथ पर परिवार का नाम है तो फॉर्म आठ भरकर जमा करें। जिला निर्वाचन विभा...