Dhanbad News: एसआईआर की आज समीक्षा करेंगे प्रमंडलीय आयुक्त
धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के सफल क्रियान्वयन व समीक्षा को लेकर मतदाता सूची प्रेक्षक-सह-प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि मतदाता सूची प्रेक्षक-सह-प्रमंडलीय आयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की अद्यतन स्थिति की प्रगति की समीक्षा करेंगे। धनबाद और गिरिडीह के सांसद, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी व बाघमारा के विधायक, राजनीतिक दलों के अध्यक्ष के अलावा वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 3.00 बजे से 5.00 बजे के बीच धनबाद व बलियापुर के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.