धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। धनबाद सांसद ढुलू महतो की पहल पर रेल मंत्री ने धनबाद-अलप्पुझा (एलेप्पी) एक्सप्रेस के तिरुवनंतपुरम उत्तर तक विस्तार को स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को पत्र के माध्यम से सांसद ढुलू महतो को इसकी जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि गाड़ी संख्या 13351/13352 धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस का विस्तार तिरुवनंतपुरम उत्तर तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस स्वीकृति से धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम तक रेल संपर्क के विस्तार का लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी...