धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: धनबाद। निरसा में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में भाजपा और विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में भाकपा माले ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया। एक पखवाड़े से सांसद-विधायक के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए टकराव की आशंका भी थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से दोनों खेमों की पदयात्रा और सभा बिना किसी टकराव के संपन्न हो गई। सांसद ढुलू महतो की अगुवाई में भाजपा के लोग बेलचढ़ी मोड़ से पद यात्रा शुरू कर हाथबाड़ी में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पास पहुंचे और जनसभा की। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह देखने को मिला। वहीं भाकपा माले के कार्यकर्ता विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड होते हुए पद यात्रा कर गोपालगंज देवियाना स्थित सभा स्थ...