धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: पुराना बाजार टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी अस्पताल के कायाकल्प, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और प्रस्तावित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग के निर्माण की दिशा में प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर पहल तेज कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और तकनीकी टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में चल रहे जंगल और झाड़ियों की सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और मरीजों के अनुकूल बनाने का निर्देश दिया। संयुक्त निरीक्षण में एसएसएलएनटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ जितेश रंजन, भवन निर्माण विभाग के सहायक व कनीय अभियंता समेत परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) की टीम शामिल थी।टीम ने प्रस्तावित एमसीएच विंग ...