Dhanbad News: एमओयू के बाद भी छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण नहीं, शोकॉज
धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: जिले के विभिन्न सरकारी मध्य विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के साथ एमओयू किया था। समझौते के तहत 8 अक्तूबर से प्रशिक्षण शुरू करने की सहमति बनी थी, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी न तो विद्यालयवार प्रशिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई गई है और न ही एसोसिएशन ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया है। इस पर डीईओ अभिषेक झा ने धनबाद जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव कमलेश कुमार पांडेय को शोकॉज किया है। मामले में धनबाद जिला ओलंपिक संघ के सचिव रंजीत केशरी को भी पक्ष रखने को कहा गया है। बता दें कि 6 अक्तूबर को डीसी आदित्य रंजन की उपस्थिति में 100 स्कूलों की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए एमओयू हुआ था। इनमें 50 मध्य विद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.