Dhanbad News: एबीजी कोलियरी में सुरक्षा गार्ड से मारपीट, काम ठप
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: गोविंदपुर क्षेत्र की एबीजी कोलियरी में गुरुवार को हाजिरी घर के पास हुए हंगामे के बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया। बताया जाता है कि एक युवक हाजिरी घर पहुंचा और कोलियरी प्रबंधक भोला भंडारी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा गार्ड सहदेव रविदास के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद कोलियरी के कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड एकजुट होकर विरोध में उतर आए तथा पर्याप्त सुरक्षा की मांग करते हुए काम रोक दिया। सूचना मिलने पर सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रबंधक भोला भंडारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में कर्मचारियों के लिए सुरक्षित माहौल में काम करना चुनौती बन गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.