Dhanbad News: एफपीओ की बहनों ने डीसी को बांधा रक्षासूत्र
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: धनबाद। कृषक उत्पादक संगठन, गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़ी महिलाओं ने गुरुवार को डीसी आदित्य रंजन को रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर एफपीओ की बहनों ने डीसी को शुभकामनाएं दीं। डीसी कहा कि जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और आजीविका संवर्धन में एफपीओ से जुड़ी महिलाओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। डीसी ने एफपीओ द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। साथ में जिले की सभी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर डीएमएफटी पीएमयू के अमर कुमार श्रीवास्तव, एफपीओ के सीईओ अब्दुल कयूम अंसारी, अंजना देवी, अंजली देवी, बिमला देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, मिथिला देवी, कल्पना देवी, मांडू देवी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: जेएसएलपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.