Dhanbad News: एप से नहीं बनाई हाजिरी, 47 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बंद
धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के 47 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने अक्तूबर महीने में ई विद्यावाहिनी एप से अपनी हाजिरी नहीं बनाई। डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने इन स्कूलों के शिक्षकों को शोकॉज किया है। तत्काल प्रभाव से संबंधित शिक्षकों का वेतन/ मानदेय अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। डीएसई ने कहा है कि किस परिस्थिति में ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई, क्या माह अक्तूबर में विद्यालय का संचालन हुआ, क्या माह अक्तूबर में छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन एवं अन्य विद्यालय की गतिविधि हुई, 24 घंटे में अपना स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं। जानकारों का कहना है कि इन स्कूलों में 60 शिक्षक कार्यरत हैं। झारखंड सहायक अध्यापक मित्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रजमोहन पाठक ने कहा कि धनबाद में ई विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.