Dhanbad News: एपीपी ने कोर्ट में कहा- नंद कुमार ने रंजय सिंह को मारी थी गोली
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: झरिया निवासी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत में हुई। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने बहस पूरी कर दी।
साक्ष्य और गवाही अभियोजन की ओर से बहस करते हुए अपर लोक अभियोजक ने कहा कि राजा यादव मौके का चश्मदीद गवाह था। उसने गवाही में बताया था कि एक लंबे, एक छोटे कद के व्यक्ति ने गोली चलाई थी। उक्त गोली लगने के कारण ही रंजय की मृत्यु हो गई थी। छोटे कद वाला आदमी ही नंद कुमार सिंह उर्फ मामा था, जिसे राजा यादव ने अदालत में भी पहचाना था। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 21 अगस्त की अगली तिथि निर्धारित की। बहस के दौरान जेल में बंद नंद कुमार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया था जबकि जमानत पर मुक्त हर्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.