धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। भाकपा माले के महिला जनसंगठन अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) का चौथे जिला सम्मेलन 26 जुलाई को गोल्फ ग्राउंड के समीप स्थित विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एलसी रोड में पार्टी जिला कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून को जनगणना और परिसीमन की शर्तों से जोड़कर महिलाओं को भ्रमित कर रही है। सम्मेलन में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने, झारखंड महिला आयोग के गठन, महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। जिला सम्मेलन में जिले के सभी प्रखंडों से महिलाओं की भागीदारी रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में एपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी तथा पर्यवेक्षक क...