Dhanbad News: एना कोलियरी में संजय सिंह ने लिया पीओ का पदभार
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: झरिया। कुसुंडा क्षेत्र की एना कोलियरी कार्यालय में सोमवार को एक विदाई सह स्वागत समारोह हुआ। इसमें पूर्व परियोजना पदाधिकारी काजल सरकार को विदाई दी गई, वहीं नए परियोजना पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह और विभिन्न यूनियन नेताओं ने काजल सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें विदाई दी। साथ ही नए पीओ संजय कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बता दें कि काजल सरकार का एजीएम पद पर प्रमोशन हुआ है और अब वे क्षेत्रीय कार्यालय कुसुंडा में अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से हलधर सिंह, नवल किशोर शाह, काजल मजूमदार, विशाल कुमार, सुजीत कुमार सुमन, विपिन कुमार सिंह, प्रीतम कुमार परीदा और एमडी अंसारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.