Dhanbad News: एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान
धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: धनबाद। फाइव झारखंड बटालियन एनसीसी आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें युवा कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में कैंप कमांडेंट कर्नल अनिमेष झा ने कैडेट्स के समर्पण और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा इन युवाओं की निस्वार्थ भागीदारी राष्ट्रीय कैडेट कोर के मूल मूल्यों एकता और अनुशासन को दर्शाती है। मौके पर डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर सीमा जयसवाल, सूबेदार राजेंद्र प्रसाद सैनी समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: एनसीसी ग्रुप कमांडर ने सिसई में ट्रेनिंग कैंप का लिया जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.