धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: धनबाद। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया गुरुद्वारा के पास एसबीआई के एक एटीएम के डिस्पेंसर में लोहे का प्लेट डाल कर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। अमरेश दास नामक व्यक्ति एटीएम से एक हजार रुपए निकालने पहुंचे थे। जब पूरी प्रक्रिया के बावजूद रुपए नहीं निकले और उकने खाते से रकम कटने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया तो उन्होंने बुद्धिमता का परिचय देते हुए एटीएम नहीं छोड़ा। 112 पर डायल कर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को बुलाया। पुलिस ने जब डिस्पेंसर के आगे से प्लेट हटाया तो अमरेश दास का एक हजार रुपए उसमें फंसा हुआ मिला। इस तरह ग्राहक और पुलिस की सतर्कता से रुपए बच गए। जहां-जहां एटीएम में गार्ड नहीं हैं वहां अपराधी एटीएम से छेड़छाड़ कर लोगों का रुपए फंसा कर रफूचक्कर हो जा रहे हैं। बैंक प्रबंधन ऐसी घटनाओं से निपटने के ल...