Dhanbad News: एग्यारकुंड में 50.45 लाख से बनेगी पीसीसी सड़क
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: एग्यारकुंड प्रखंड में सड़क निर्माण को लेकर लघु सिंचाई प्रमंडल ने ई-टेंडर जारी किया है। मोहन बागान कॉलोनी मोड़ से कृष्णकांता तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। योजना की अनुमानित लागत 50.45 लाख रुपए है। लघु सिंचाई प्रमंडल ने दूसरी बार टेंडर आमंत्रित किया है। इच्छुक संवेदक आठ सितंबर से 18 सितंबर तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकेंगे। तकनीकी बीड खोलने की तिथि 21 सितंबर निर्धारित है। काम पूरा करने की अवधि चार माह रखी गई है। संवेदक को 1.01 लाख अग्रधन राशि (ईएमडी) जमा करनी होगी। वहीं निविदा दस्तावेज के अनुसार निर्धारित राशि भी ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी। योजना का उद्देश्य एग्यारकुंड क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर करना है। सड़क बनने से मोहन बागान कॉलोनी और आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.