धनबाद, नवम्बर 24 -- Dhanbad News: कुमारधुबी, प्रतिनिधि। एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में सोमवार को झारखंड स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुआ। इस दौरान करीब 40 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। 25 स्कूली बच्चों के बीच साइकिल, 12 पेंशन, 15 लोगों को टीवी किट वितरण कर 6 अबुआ आवास की स्वीकृत प्रदान करते हुए अनुशंसा किया गया। 20 छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। आइएसओ पंचायत को रजिस्ट्रेशन पत्र वितरण किया गया। बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि सभी पंचायत सचिव पंचायत को उत्कृष्ट बनाएं। कार्यक्रम का उद्‌घाटन बीडीओ ने जिप सदस्य बादल बाउरी, उप प्रमुख विनोद दास के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिप सदस्य बादल बाउरी, उप प्रमुख विनोद दास, पंसस शीतल राय, मुखिया संगीता पासवान, काकुली मुखर्जी, कंचन महतो, रंजीत पासवान, रीता रवानी, बंदना देवी, ...