Dhanbad News: एग्यारकुंड के मस्जिद टोला में बिछाई जाएगी पाइपलाइन
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: एग्यारकुंड प्रखंड में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। मस्जिद टोला गली से मुखिया के घर तक 1.28 किलोमीटर लंबी और 8 इंच लोहे की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे 10 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। पेजलय एवं स्वच्छता विभाग की ओर से यह काम किया जाएगा। धरातल पर काम उतारे जाने को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से टेंडर निकाला गया है। जिस संवेदक को यह काम मिलेगा, उसे तीन महीने में पूरा करना है। योजना पर 43 लाख 55 हजार रुपये से अधिक की लागत से यह काम किया जा रहा है। विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल का कहना है कि आसपास क्षेत्र में पानी संकट से लोग परेशान हैं। पाइपलाइन के जरिए कुछ क्षेत्र में पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन मस्जिद टोला गली से मुखिया के घर तक पाइप नहीं बिछी थी। जिस कारण लोगों को थो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.