Dhanbad News: एक साल से बंद डुमरी चौक की हाईमास्ट लाइट
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नंबर स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले एक साल से खराब है। इसके कारण शाम ढलते ही पूरा चौक अंधेरे के आगोश में समा जाता है। यह व्यस्त चौक भौरा, जोड़ापोखर, डुमरी और जामाडोबा बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां से दिन-रात बड़े वाहनों के साथ-साथ बाइक सवार और पैदल राहगीर गुजरते हैं। अंधेरा होने से यहां हादसों और छिनतई का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह लाइट पूर्व नगर मंत्री स्व बच्चा सिंह के कार्यकाल में लगी थी, जिससे पूरा इलाका रोशन रहता था। स्थानीय निवासी बबलू साव ने बताया कि लाइट मरम्मत के लिए धनबाद नगर निगम को पत्र दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं स्थानीय पार्षद भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। लाइट ठीक न होने से वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.