धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। पुलिस केंद्र स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व उन्होंने 10 प्लाटून की सलामी ली। समारोह में डीसी आदित्य रंजन, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, डीडीसी सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार सहित डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी, सार्जेंट मेजर व पदाधिकारी मौजूद थे। एसएसपी ने कहा कि एक वर्ष में संगठित अपराध पर अंकुश लगाया गया है। यह भी पढ़ें- अपराधियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बरोरा थाना प्रभारी को मिला प्रशस्ति पत्र पुलिस की सफलताएँ गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को दुबई से भारत लाने और जेल भेजने में पुलिस को सफलता मिली। एक वर्ष में संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों के 90 अपराधियों को गिरफ्त...