Dhanbad News: एक वर्षीय व दो वर्षीय पीजी नामांकन का आवेदन आज से
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने एक वर्षीय व दो वर्षीय पीजी में नामांकन के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। दोनों कोर्स में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पोर्टल शुक्रवार को खुलेगा। दो वर्षीय पीजी कोर्स में 680 और एक वर्षीय में 2658 सीटें हैं। विवि विभाग में 1450, एसएसएलएनटी कॉलेज में 408, सिंदरी कॉलेज में 360, आरएसपी कॉलेज झरिया बेलगड़िया में 320 व आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में 120 सीटें हैं। चार वर्षीय स्नातक कोर्स की डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन एक वर्षीय पीजी कोर्स में होगा। वहीं तीन वर्षीय स्नातक करनेवाले दो वर्षीय पीजी में नामांकन लेंगे। यूनिवर्सिटी पीजी डिपोर्टमेंट में दोनों कोर्स तथा कॉलेजों में सिर्फ एक वर्षीय पीजी की पढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.