धनबाद, अगस्त 29 -- Dhanbad News: एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावे की पोल खोल दी। धैया से लेकर रानीबांध तक सड़क पर घुटने से अधिक पानी भर गए। इस बारिश में सड़क पर खड़े टोटो डूब गए। नगर निगम के डस्टबिन बारिश के पानी में तैरते हुए दिखे। नगर निगम ने धैया-सिटी सेंटर मुख्य ड्रेन की सफाई करोड़ों रुपये के सकर मशीन से कराई थी। करोड़ों की मशीन भी बारिश के पानी को निकलने के लिए साफ ड्रेनेज का रास्ता नहीं बना पाई। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से लेकर चार बजे तक शहर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। सबसे खराब स्थिति धैया की रही। धनबाद-बरवाअड्डा मुख्य सड़क पर घुटने से अधिक पानी भरा हुआ था। इसमें फंसने वाले बाइक सवार गिर जा रहे थे। कार चालकों को भी घुटने तक भरे पानी से अपनी गाड़ी को निकालने में पसीना छूट जा रहा था। मूसलाधार बारिश के बाद आठ ल...