Dhanbad News: एकादशी व्रत और तुलसी महारानी वैष्णव जीवन के अभिन्न अंग : देवी चित्रलेखा
धनबाद, नवम्बर 21 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। श्री गंगा गोशाला, कतरास-करकेंद परिसर में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव के तहत पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथावाचिका देवी चित्रलेखा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन लीला तथा एकादशी व्रत और तुलसी महारानी के धार्मिक महत्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीहरि को एकादशी अत्यंत प्रिय हैं। वैष्णव भक्तों को श्रद्धापूर्वक एकादशी का व्रत करना चाहिए। एकादशी व्रत का अर्थ केवल भोजन का त्याग करना नहीं, बल्कि इस दिन अधिक-से-अधिक समय भगवान के स्मरण, भजन और कथा-श्रवण में लगाना है। तुलसी महारानी को भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बताते हुए उन्होंने कहा कि वैष्णव भक्त तुलसी की कंठी धारण करते हैं, क्योंकि तुलसी भगवान को अत्यंत प्रिय हैं। यह भी पढ़ें- देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.