Dhanbad News: एएसआई पर हमला कर भूली ओपी से भाग गया मवेशी चोर
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: भूली, प्रतिनिधि। भूली ओपी क्षेत्र में मवेशी चोरों ने एक एएसआई पर हमला कर दिया। हमले में भूली ओपी के एएसआई हरि प्रकाश मिश्रा घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया कराया गया। हरि प्रकाश के बाएं हाथ एवं चेहरे पर चोट आई है, हालांकि भूली ओपी के प्रभारी विश्वजीत कुमार ठाकुर ने पुलिस पर हमले की बात से साफ इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस एक संदिग्ध मवेशी चोर को पकड़कर थाने ला रही थी, इसी दौरान बारिश के कारण उनका पैर फिसल गया और वह गिरकर जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि भूली हाईस्कूल के पीछे कुछ लोग मवेशी चोरी कर टेंपो पर लाद कर ले जाने के फिराक में थे, इसी दौरान स्थानीय युवकों को इसकी भनक लग गई। स्थानीय लोग जुटे और मवेशी ले जा रहे लोगों को रोकना चाहा, इसी बात को लेकर दोनों पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.