Dhanbad News: एआई संचालित डिजिटल समाधान से ऋण प्रक्रिया बनेगी सुगम
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को डीएमएफटी के सभागार में बैठक हुई। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया में सूक्ष्म उद्यमियों और ऋण सहायकों के बीच सूचना व संचार के अंतर को समाप्त करने के लिए विकसित किए गए डिजिटल उपकरणों का प्रदर्शन और मूल्यांकन करना था। बैठक में ऑग्मेन आईओ के प्रतिनिधि अर्नव गांगुली ने वर्तमान में संचालित एप्लिकेशन पोर्टल, एडमिन पोर्टल और क्रोम एक्सटेंशन जैसे डिजिटल टूल्स पर प्रस्तुतिकरण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.