धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) की धनबाद जिला कमेटी की ओर से रविवार को डिगवाडीह स्थित एक सभागार में शिक्षा कन्वेंशन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समर महतो ने कहा कि शिक्षकों की कमी, शैक्षणिक सत्र में अनियमितता, छात्रवृत्ति में देरी और बुनियादी ढांचे के अभाव के कारण शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। इसके अलावा नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समर महतो ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं, वहीं निजी शिक्षण संस्थान धड़ल्ले से खुल रहे हैं। इन शैक्षणिक समस्याओं को लेकर संगठन पूरे राज्य...