Dhanbad News: ऊर्जा साथियों से बिजली बिल बनवाकर कमीशन दबाया
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: बिजली बिलिंग में गिरावट के बाद विभाग ने शत-प्रतिशत बिलिंग का लक्ष्य पाने के लिए नया फॉर्मूला निकाला। ऊर्जा मित्रों को ऊर्जा साथी के नाम पर नया आईडी देकर घर-घर बिल बनवाया गया। काम पूरा होने के बाद अब कमीशन भुगतान पर विभाग ने चुप्पी साध ली है। धनबाद एरिया बोर्ड में करीब 150 ऊर्जा मित्रों को जून से अगस्त तक लगाया गया था। प्रत्येक बिल पर 10 रुपये कमीशन देने का आश्वासन दिया गया। ऊर्जा साथियों ने दिन-रात मेहनत कर शत-प्रतिशत बिलिंग कर दी, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। दुर्गापूजा से पहले भुगतान का आश्वासन भी हवा-हवाई निकला।
कमीशन भुगतान नहीं होने से आठ महीने का बकाया ऊर्जा मित्रों का कहना है कि बिलिंग एजेंसी पहले से ही पांच महीने का कमीशन रोके हुए है। ऊर्जा साथी के रूप में कराए गए तीन महीने का भुगतान नहीं होने से कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.