धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा मित्र अब किसी भी क्षेत्र में जाकर मीटर से बिजली बिल निकाल पाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल मिलने की उम्मीद बढ़ गया है। कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार का कहना है कि बहुत ऐसे ऊर्जा मित्र हैं, जो आईडी लेकर अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं का समय पर बिजली बिल नहीं बना रहे हैं। लोग परेशान होकर कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि अब कोई भी ऊर्जा मित्र अपने आईडी से किसी भी क्षेत्र में बिजली बिल निकाल सकते हैं। इससे लोगों को काफी राहत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...