धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: बाघमारा प्रखंड की निचितपुर-1 पंचायत के श्यामडीह गांव स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने धनबाद उपायुक्त को आवेदन देकर विद्यालय की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने विद्यालय की संयुक्त जमीन के करीब 10 डिसमिल हिस्से पर कब्जा कर बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा है। जमीन का पर्याप्त हिस्सा नहीं बचने से बच्चे खेलकूद नहीं कर पा रहे हैं। वहीं शौचालय निर्माण में भी परेशानी हो रही है। आवेदन की प्रतिलिपि बाघमारा अंचलाधिकारी, धनबाद के उप विकास आयुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी भेजी गई है। आवेदन पर जावेद अंसारी, इस्लाम अंसारी, अताउल्...