Dhanbad News: उपाधीक्षक, सीएचसी प्रभारी समेत होमगार्ड जवान डेंगू संक्रमित
धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बरसात के साथ ही धनबाद में डेंगू ने दस्तक दे दी है। इस बार डेंगू की चपेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आ गए हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद और सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एमओआईसी डॉ अनिता चौधरी डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। वहीं धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती बरटांड़ लेबर ऑफिस निवासी 32 वर्षीय होमगार्ड जवान संतोष कुमार भी संक्रमित मिले। हालांकि सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सदर अस्पताल में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद और एमओआईसी डॉ अनिता चौधरी और धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होमगार्ड जवान संतोष की जांच कराई गई है। जांच में तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इधर, डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.