Dhanbad News: उपयुक्त स्थल पर उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का निर्देश
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: बागड़ा पंचायत में प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र के गलत स्थल पर निर्माण की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने त्वरित संज्ञान लिया है। मंत्री ने वर्तमान निर्माण कार्य को तुरंत रोकते हुए ग्रामीणों की सुविधा व सुगम आवागमन वाले स्थान पर केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। मुखिया सावित्री कुमारी के नेतृत्व में जामताड़ा पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखित शिकायत सौंपी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि पूर्व में चिह्नित स्थल को छोड़कर संवेदक गांव से तीन किलोमीटर दूर बिना पहुंच पथ वाली जगह पर मनमाने ढंग से निर्माण करा रहा था, जिससे आपात स्थिति में मरीजों और एंबुलेंस को भारी परेशानी होती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.