Dhanbad News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर में छात्र छात्राओ के बीच साइकिल वितरित
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के छात्र छात्राओं के बीच सोमवार को बाघमारा शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी 15 साइकिलों का वितरण कांड्रा पंचायत की मुखिया रिंकू देवी ने किया। साइकिल मिलने पर छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस मौके पर मुखिया रिंकू देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कुछ छात्र छात्राओं को विद्यालय आने जाने में काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल पहुंचने में सहूलियत होगी तथा समय की भी बचत होगी। खासकर दूर दराज के गांवों से आने वाले छात्र छात्रा अब समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने में काफी मददगार साबित होगी। मौके पर वार्ड सदस्य झालु देवी,भारती देवी,नीतू देवी, विद्यालय के प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.