Dhanbad News: उत्कृष्ट पंडाल जिला प्रशासन देगा नकद पुरस्कार : डीसी
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: दुर्गापूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मंगलवार की रात सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने बताया कि उत्कृष्ट पंडाल बनाने वाले समितियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 41 हजार, तृतीय पुरस्कार 31 हजार के अलावा चतुर्थ से 10वें पुरस्कार पाने वाली समितियों को 11-11 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रशासन के दिशा-नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.