Dhanbad News: ई-ब्लॉक परियोजना के विरोध में कोयला मंत्री का पुतला फूंका
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: जोगता नागरिक समिति की ओर से ई ब्लॉक परियोजना के विरोध में गुरुवार शाम जोगता में जुलूस निकाला गया। केंद्र सरकार, कोल इंडिया व बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस ने आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसके बाद जोगता मोड़ पर केंद्रीय कोयला मंत्री का पुतला दहन किया गया। जुलूस में महिला-पुरुष शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि समिति कोयला उत्पादन के विरोध में नहीं, बल्कि आम लोगों को उजाड़ने व इलाके को उद्योगपतियों के हाथों सौंपने के खिलाफ है। किसी भी हालत में कतरास, पंचगढ़ी, अंगारपथलचपड़ा व सिजुआ क्षेत्र को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कतरास को उजाड़ने की साजिश सफल नहीं होने देंगे : जलेश्वर जुलूस में अनुज कुमार सिन्हा, एसके मोबिन, हसिफ खान, श्रीधर पांडेय, मन्नु म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.