धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। निचितपुर कोल डंप खटाल के ग्रामीणों ने नियोजन समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को ईस्ट बसूरिया कोलियरी में संचालित सत्यम इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने कंपनी और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन शुरू से ही स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। केवल आश्वासन देकर ग्रामीणों को गुमराह किया जाता है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होता। हैवी ब्लास्टिंग के कारण कई बार पत्थरों के टुकड़े बस्ती के घरों पर गिर चुके हैं, जिससे दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग से सड़क पर दिन भर धूल उड़ती रहती है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीणो...