धनबाद, सितम्बर 14 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में मेडिसिन विभाग के मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड की कमी से राहत मिलने की उम्मीद है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ईएनटी विभाग के एक वार्ड को खाली कराकर मेडिसिन के मरीजों के लिए तैयार किया है। वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले सात बेड उपलब्ध हैं। सोमवार से यहां मरीजों की भर्ती कर इलाज शुरू किया जाएगा। अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने बताया कि इन दिनों मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें गंभीर मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता होती है। मौजूदा बेड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सात अतिरिक्त बेड उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को समय पर उ...