Dhanbad News: ईएंडएम विभाग के अभियंता को दी गई विदाई
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: एबीजी कोलियरी, गोविंदपुर क्षेत्र के विद्युत एवं यांत्रिक (ईएंडएम) विभाग के वरिष्ठ अभियंता बीपी सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को ब्लॉक-4 हाजरी घर के समीप समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। अध्यक्षता परियोजना पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह व संचालन गजेंद्र कुमार ने किया। मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने लंबे, निष्ठापूर्ण व उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। कार्यक्रम में भोला भंडारी (प्रबंधक), योगेश साहब, रंजन साहब, राहुल साहब, बिपुल साहब, सादाब साहब, बिधानचंद्र सिंह, सिकंदर साहब, घोष साहब, रामाशीष साहब, मुरारी तांती, अनुज प्रसाद, राजू यादव, ओमप्रकाश, रंजय कुमार, ब्यास हजारी, राजू रवानी, पंकज हजारी, सोमार उरांव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.