Dhanbad News: इस्कॉन में कीर्तन के साथ वृंदावन जन्माष्टमी महोत्सव शुरू
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: इस्कॉन वृंदावन विहार की ओर से बुधवार को बलियापुर रोड क्लार्क्स इन रिजॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय वृंदावन जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्रीकृष्ण जन्म कथा एवं भक्ति-कीर्तन का आनंद लिया। महोत्सव के पहले दिन श्रीकृष्ण जन्म कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक सुंदर गोविंद प्रभु ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर हो गए। कथा के साथ भक्तों ने सामूहिक कीर्तन में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। इस्कॉन धनबाद की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए कथा, कीर्तन और महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कलश वेंकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.