Dhanbad News: इवेंट मैनेजरों के साथ काम नहीं करें डेकोरेटर: एसोसिएशन
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ काम करने को लेकर सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन ने कहा कि डेकोरेटर इवेंट मैनेजमेंट करने वालों के साथ काम न करें। यदि काम करना जरूरी हो तो पार्टी की तरह लिखित एग्रीमेंट करें। एग्रीमेंट के बाद ही एसोसिएशन संबंधित सदस्य के साथ खड़ा रहेगा। बिना समझौते के काम करने पर किसी विवाद की स्थिति में एसोसिएशन की जिम्मेदारी नहीं होगी। यह निर्णय सोमवार को हीरापुर स्थित एक होटल में आयोजित एसोसिएशन की धनबाद शाखा के वार्षिक अधिवेशन में लिया गया। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने की। अधिवेशन में करीब 150 सदस्य शामिल हुए। सदस्यों ने व्यवसाय के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं को सामने रखा और उनके समाधान पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.