Dhanbad News: इलेक्ट्रिक दुकान में 40 हजार का सामान चोरी
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: कतरास श्यामडीह स्थित सोनू इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग दुकान को बुधवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाया। शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर लगभग 40 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकान संचालक सोनू कुमार को मिली। देखा दुकान का शटर टूटा और सामान बिखरे हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ ग्राहकों को जवाब देने की चिंता भी सता रही है। वारदात के दौरान चोरों ने पास के एक मकान की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो माह पहले भी नदी किनारे हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.