धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद की 40वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी सोमवार को धनसार के होटल रेडिसन में हुई। समारोह में वर्ष-2026-27 के लिए अश्विनी लाला ने क्लब की अध्यक्ष के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर और शुभम् करोति कल्याणम् स्तोत्र के सामूहिक गायन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि रागिनी सिंह ने कहा कि समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ बिना किसी दिखावे के जरूरतमंदों की सहायता करना है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अध्यक्ष श्वेता जैन व उनकी टीम ने सेवा व बेहतर ...